प्रशांत कुमार-2 ने संभाला लेस्लीगंज पुलिस अनुमंडल का प्रभार

पलामू - लेस्लीगंज प्रशांत कुमार-2 ने लेस्लीगंज पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीपीओ) का प्रभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण एवं आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया। वाही लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने एसडीपीओ प्रशांत कुमार-2 को बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। नवपदस्थापित एसडीपीओ प्रशांत कुमार-2 ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर अंकुश लगाना तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर पुलिसिंग को और मजबूत किया जाएगा तथा आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध गतिविधियों, शराब तस्करी, अपराध एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा।  साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एस आई विक्रमशिल,राजू मांझी, नईम अंसारी, ए एस आई अजय यादव,एसएन शर्मा हरेंद्र पासवान रामानंदन प्रसाद  के अलावा कई पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

रिपोर्टर - अवध किशोर राय 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.