LIVE: UP Zila Panchayat Chunav 46 जिलों में भाजपा ने मारी बाजी ,5 सीटों से समाजवादी पार्टी को सफलता


UP Zila Panchayat Chunav result 2021। उत्तरप्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। जिसमे से 46 जिलों में भाजपा ने जिला पंचायत चुनावों में बाजी मार ली है, वहीं सिर्फ 5 सीटों पर ही समाजवादी पार्टी को सफलता मिली है। इसमे भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान लगाया जा रहा था, वही चुनाव परिणामों में समाजवादी पार्टी काफी पीछे रह गई।
वही उत्तरप्रदेश के 75 जिलों में से 22 जिला पंचायत अध्यक्षों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है, जिसमें से भी 21 जिलों पर भाजपा ने कब्जा किया है। आज हुई वोटिंग के बाद चुनाव परिणाम आना शुरू हो गए हैं हर जिलें के रिजल्ट इस प्रकार हैं - उत्तरप्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के परिणाम आना शुरू हो गए हैं।


कन्नौज : समाजवादी पार्टी की करारी हार, भाजपा की प्रिया शाक्य विजय घोषित, प्रिया को 15 वोट मिले, वही सपा के श्याम सिंह को 13 वोट मिले। तो वही एटा जिला पंचायत की रेखा यादव पत्नी जुगेंद्र सिंह यादव को 24 वोट मिले, वहीं भाजपा की विनीता यादव को 4 मिले


कानपुर देहात : भाजपा की जीत, सांसद देवेंद्र सिंह भोले परिवार की निर्दलीय प्रत्याशी नीरज रानी ने समाजवादी राम सिंह यादव को हराया। नीरज को 26 वोट मिले, वहीं राम सिंह यादव को 5 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी की जीत, BJP की डॉ अनामिका यादव की जीत, 22 वोट मिले, सपा की प्रीती यादव को सिर्फ 13 वोट मिले


अयोध्या : भाजपा समर्थित रोली सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष बने। उन्हें 30 वोट, सपा समर्थित को सिर्फ 10 वोट मिले।


जौनपुर : धनंजय सिंह की पत्नी की जीत लगभग तय मानी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने धनंजय की पत्नी का समर्थन किया है। भारतीय जनता पार्टी ने अपना दल को यह सीट दी थी।


बस्ती : बस्ती में भाजपा के संजय चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीत गए हैं. उन्हें 39 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सपा के उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी को महज चार वोट मिले हैं.


महराजगंज : महराजगंज में भाजपा प्रत्याशी रविकांत पटेल को 38 और सपा प्रत्याशी दुर्गा यादव को 9 मत मिले. मतदान में 38 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी रविकांत पटेल विजयी घोषित किए गए.


आंबेडकरनगर  : आंबेडकरनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के साधु वर्मा ने एकतरफा जीत दर्ज की है. उन्हें 30 सदस्यों का समर्थन मिला.


औरैया: औरैया में 23 जिला पंचायत सदस्यों में 22 के वोट पड़े . भारतीय जनता पार्टी के कमल दोहरे को कुल 13 वोट मिले. वहीं, समाजवादी प्रत्याशी रवि त्यागी को सिर्फ 9 वोट मिले.


मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में भाजपा के वीरपाल निरवाल ने जीत दर्ज की है. कुल 43 जिला पंचायत सदस्यों में से 34 में वोट डाले गए.
संतकबीरनगर में सपा प्रत्याशी बलिराम यादव चुनाव जीते. सपा प्रत्याशी बलिराम यादव को 18 मत मिले.

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.