पन्ना विधायक के प्रयास से मिली विकास कार्य की सौगात अनुपूरक बजट में केन नदी पर पुल निर्माण की मिली स्वीकृति

पन्ना - विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह के प्रयास से बंधा बरियारपुर बांध के नीचे नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा 36 करोड़ रूपए की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा। इस उपलब्धि पर विधायक द्वारा मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा का आभार व्यक्त किया गया है।
विदित हो कि अजयगढ़ क्षेत्र से खजुराहो जिला छतरपुर जाने के लिए ग्रामवासियों को पन्ना से होकर छतरपुर जिले में आवागमन करना पड़ता था और लगभग 60 किलोमीटर लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। इस समस्या के निराकरण के लिए पन्ना विधायक द्वारा केन नदी पर पुल निर्माण के लिए सतत प्रयास किया गया। इसके फलस्वरूप 2025-26 के अनुपूरक बजट में बंधा बरियारपुर के नीचे केन नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिल सकी है। अब ग्रामवासियों को खजुराहो जाने के लिए पन्ना आने की बजाय मात्र 13 किलोमीटर की दूरी पर ही सीधा संपर्क हो सकेगा।

रिपोर्टर - रफ़ी सिद्दीकी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.