मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से आधे सैकड़ा से ज्यादा जोड़े एक दूजे के हुए

पन्ना - मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह सामूहिक सम्मेलन का आयोजन जनपद पंचायत पवई की ग्राम पंचायत बनौली (कंकाली मंदिर) में उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया इसमें 80 नवविवाहित जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की

कार्यक्रम में विधायक प्रहलाद लोधी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे पुष्पराज सिंह और जनपद अध्यक्ष मोहिनी आनंद मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे सभी ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और 49 हजार रुपए की सहायता राशि, 251 रुपए व घड़ी भेंट की गई अतिथियों ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह में बड़ी राहत मिल रही है।

संवाददाता - सुरेश कुमार द्विवेदी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.