पवई से दो किलोमीटर दूर ऑटो मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर एक की मौत कई घायल।
पन्ना - आयशर ट्रैक्टर और ऑटो की भिड़े जब ऑनलाइन की जरिए खंगाल गया तो उसमें न ऑटो में बीमा था ना ट्रैक्टर में बीमा था इस दौरान से ऑटो में टैक्सी परमिट होता है बीमा फिटनेस कुछ भी नहीं पाया गया तकरीबन 12:00 बजे रात को पवई से 2 किलोमीटर की दूरी पर बाला की नारिया में दो वहां गांव वाले ने 108 लगाया और बैठक की पवई स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया डॉक्टर प्रशांत भदोरिया ने देखा तो एक डेड बॉडी हो गई थी दूसरे को पन्ना रेफर कराया दिया गया था तीसरी के हाथों में चोट आ गई थी 1.बेटी के हाथ पीले होने
से पहले उजड़ा संसार। लगुन चढ़ाकर लौट रहे परिवार को ट्रैक्टर ने रौंदा,दो की मौत" शादी की खुशियां मातम में बदली, चाचा और फूफा की मौत से घर में मचा कोहराम। पवई थाना अंतर्गत की घटना चालक फरार। पन्ना जिले के पवई से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। जिस घर में कल तक बेटी की शादी की तैयारियां हो रही थीं और मंगल गीत गाए जा रहे थे, आज वहां केवल चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा है। दरअसल, टेढ़ी मंझौली निवासी मोना आदिवासी की 8 मई को होने वाली शादी के लिए परिजन ऑटो से 'लगुन' चढ़ाकर लौट रहे थे, तभी पवई-जगदीशपुर मार्ग पर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दुल्हन के फूफा संतु आदिवासी और चाचा खेतईया आदिवासी की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य चाचा गंभीर रूप से घायल हैं।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। जिस आंगन से कल बेटी की डोली उठनी थी, वहां से आज एक साथ दो अर्थियां उठीं, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर सड़कों पर बेलगाम दौड़ते वाहनों और लापरवाही की बलि चढ़ती मासूम जिंदगियों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
संवाददाता - सुरेश कुमार द्विवेदी

No Previous Comments found.