पावर हाउस नन्ही की क्षमता हुई दोगुनी, अब 5 MVA की जगह 10 MVA से मिलेगी बिजली

 पवई : आज दिनांक 10.05.2026 को अधीक्षण अभियंता  अशोक कुमार निकोसे और कार्यपालन अभियंता श्रवण कुमार गेडाम के निर्देशन में और stm पन्ना  कार्यपालन अभियंता  एस के माहौर के नेतृत्व में  पावर हाउस नन्ही पवई   (उपकेंद्र 33/11 KV) में स्थापित पावर ट्रांसफार्मर की  क्षमता में  5 MVA से 10 MVA की महत्वपूर्ण वृद्धि कर दी गई है। जिसमें उपसंभाग पवई के सहायक अभियंता हेमंत कुमार माहौर ,पवई वितरण प्रभारी /कनिष्ठ अभियंता सतीश कुमार सैनी, कॉन्ट्रैक्टर अख्तर मोहमद , stm की पूरी टीम  और  पवई वितरण के समस्त  लाइन कर्मचारी उपस्थित रहे ।

अब क्षेत्र को मिलेगी पहले से अधिक मजबूत, स्थिर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति।

???? ओवरलोड की समस्या में भारी कमी
???? कम ट्रिपिंग और बेहतर वोल्टेज
???? किसानों, घरेलू एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ
???? पवई क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई ऊर्जा

यह कार्य पवई  क्षेत्रवासियों की सुविधा और बेहतर बिजली व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.