कलेक्टर उषा परमार ने पवई शाह नगर स्वास्थ्य विभाग की बैठक एवं विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की

पवई : कलेक्टर ऊषा परमार ने गुरुवार को पवई एवं शाहनगर में बैठक लेकर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और कार्यक्रम के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ पवई एसडीएम श्री सुरक्षा जैन एवं तहसीलदार रत्न राशि पांडे नायब तहसीलदार द्विवेदी उपस्थित रहे तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा भी आशा, एएनएम और सीएचओ सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के फील्ड स्तरीय कर्मचारियों को परस्पर समन्वय से विशेष रूप से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के संबंध में हरसंभव अपेक्षित प्रयास के लिए निर्देशित किया गया।

रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.