मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के निर्देशन में पवई न्यायालय परिसर में संपन्न हुआ चुनाव

पवई : तपती धूप में लोकतंत्र के पर्व पर मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के निर्देशन में पवई न्यायालय परिसर में संपन्न हुआ चुनाव।  श्रीमान न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अमित शर्मा एवं अधिवक्ता संघ पवई के अध्यक्ष राजेश कुमार नगायच सचिव जमुना प्रसाद लोधी एवं अन्य अधिवक्ताओं के सहयोग से शांतिपूर्वक हुआ चुनाव संपन्न हुआ जिसमें पवई मे 106 मतपत्र पड़े गुनौर में 30शाहनगर 05 मतपत्र पड़े अधिवक्ताओं में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिला सभी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अपनी सक्रिय भागीदारी निभाकर चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग दिया जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ताओं की भूमिका सराहनीय रही धीरेंद्र कुमार लटोरिया पुष्पेंद्र लटोरिया हेतराम शर्मा जी एन सिंह सी एल सिगरौल राधिका पटेल अरविंद नगायच ममता सिगरौल  आर  के बाड़ोलिया  पुष्पराज सिंह व अन्य सभी अधिवक्ता गण एवं न्यायालय स्टाफ मनोज कुशवाहा रीडर शुभम सोनी देवी प्रसाद अजय कोरी का विशेष योगदान रहा इस चुनाव मे कुल 122 प्रत्याशी मैदान में उतरे जिनका भाग्य मतपेटियो में बंद है।

रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.