प्राचार्य आर.के. नागायच के निर्देशन में समर कैम्प का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा रंग

पवई - शासकीय संदीपनी उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पवई में प्राचार्य श्री आर.के. नागायच के निर्देशन में आयोजित समर कैम्प का आज उत्साह, उमंग और गरिमा के साथ भव्य समापन समारोह सम्पन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और रचनात्मकता की शानदार झलक देखने को मिली। समारोह की मुख्य अतिथि पार्षद श्रीमती देवी खटीक रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईओ पवई श्री संतोष कुमार गौतम ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में के.एल. उपाध्याय,श्री रघुवीर तिवारी BAC पवई, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री रामकुमार वर्मा,श्री नागेंद्र श्रीवास्तव पूर्व शिक्षक, संस्था के वरिष्ठ शिक्षक श्री आर.के. श्रीवास्तव, महेन्द्र बागरी, सुनील रजक, श्रीमती संध्या पटेल, श्री प्रहलाद नामदेव, श्रीमती रूपा सेन,श्रीमती सुचेता नामदेव, श्री पुष्पेंद्र मिश्रा, श्री प्रदीप पटेल एवं पत्रकार समस्त पत्रकार गण उपस्थित रहे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन श्री सुखसागर कुंवर ने प्रभावी एवं आकर्षक शैली में किया।इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा समर कैम्प में सीखी गई विभिन्न गतिविधियों—सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेल, योग एवं रचनात्मक कार्य—का शानदार प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि श्रीमती देवी खटीक ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अध्यक्षीय उद्बोधन में बीईओ श्री संतोष कुमार गौतम ने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने,अनुशासन बनाए रखने एवं अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। अंत में प्राचार्य श्री आर.के. नागायच ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और समर कैम्प को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया। समापन समारोह के साथ ही समर कैम्प का सफलतापूर्वक समापन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
 

संवाददाता - सुरेश कुमार द्विवेदी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.