पंडित श्री कमलेश तिवारी ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय जनपद पंचायत पवई ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ समस्या निदान हेतु लिखा पत्र
पवई : पवई जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ के जनपद सदस्य पंडित श्री कमलेश तिवारी ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय जनपद पंचायत पवई ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ समस्या निदान हेतु लिखा पत्र श्री तिवारी ने पत्र के माध्यम से कृष्णगढ़ बस स्टैंड में निर्मित 16 दुकानों का निर्माण आज से 3 वर्ष पूर्ण हो चुका था श्री तिवारी ने कहा नई निर्मित दुकानों को हितग्राहियों को देने के लिए कोई उलझन नहीं है लेकिन कई लोगों के द्वारा दुकानों में ताला डालकर अपना कब्जा कागज कर लिया है तथा कई लोगों ने अपना व्यापार शुरू कर दिया है लेकिन न पंचायत को एफ़डी प्राप्त हुई है ना कोई मासिक किराया मिलता है जिससे पंचायत को मासिक लगभग 16 000 हजार राशि का नुकसान हो रहा है कृपया दुकानों का जल्दी से विज्ञापन जारी करके सभी ग्राम वासियों को जानकारी देकर के अति शीघ्र नीलामी कराई जाए एवं हरिजन मोहल्ला में पीने के पानी की व्यवस्था की जाए हरिजन मोहल्ला में लोग सालों से परेशान है पिछले साल लगभग 5 लाख रुपए खर्च करके पानी की व्यवस्था की गई थी लेकिन केवल राशि खर्च हुई समस्या पानी की फिर भी बनी हुई है एवं श्री तिवारी ने कहा कि कृष्णगढ़ कुडाली नाला में कितने बॉर्डर चेक डैम बनाए गए हैं य कुंवर जी की तलैया में कितना पैसा खर्च हुआ है मनरेगा से कितने कम हुए हैं जानकारी उपलब्ध कराई जाए शासन द्वारा प्राप्त राशि का आय और व्यय की जानकारी उपलब्ध कराई जाए तो अति कृपा होगी।
रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी

No Previous Comments found.