जनपद शिक्षा केंद्र पवई में गूंजा मातरम गान

पवई : राष्ट्रभावना और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा के प्रतीक राष्ट्रगीत "वंदे मातरम" के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में शासन के निर्देशानुसार जनपद शिक्षा केंद्र पवई में शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 को वंदे मातरम का भावपूर्ण सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर बीआरसीसी राजेश पटेल, सहायक बीईओ संतोष गौतम, विकासखंड अकादमिक समन्वयक रघुवीर तिवारी, श्रीकांत पटेल, प्राचार्य जय कुमार पाण्डेय, एकाउंटेंट रामभगत द्विवेदी, जनशिक्षक कमला प्रसाद पटेल, ऑपरेटर भूमिजा, प्रीतम शरण सिंह यादव, लिपिक देवेंद्र द्विवेदी, अतिथि शिक्षक जीतेंद्र गर्ग सहित जनपद शिक्षा केंद्र पवई के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व और इसकी सांस्कृतिक विरासत पर विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षाविद कवि रघुवीर तिवारी ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा स्वरूप राष्ट्र की आत्मा का घोष है।
शासन निर्देशानुसार वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक वर्ष भर विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक आयोजनों की श्रृंखला चलाई जाएगी, जिसके अंतर्गत विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है।

रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.