वीरांगना रानी दुर्गावती की शौर्य गाथा की अनुपम प्रस्तुति

पवई : पवई के छत्रसाल स्टेडियम में मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा प्रायोजित गौड़ राजाओं के इतिहास एवं उनकी वीरता पर आधारित नाट्य नृत्य मंचन . जननायक शीर्षक की शानदार प्रस्तुति रामचंद्र सिंह द्वारा निर्देशित  एवं भोपाल से आए कलाकारों द्वारा पिछले 3 दिन से  लगातार की जा रही है आज तीसरी दिवस परंपरा अनुसार अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इसके बाद वीरांगना रानी दुर्गावती नृत्य नाट्य में बताया कि कालिंजर के राजा महाराज कीर्ति सिंह चंदेल की पुत्री दुर्गावती का विवाह गढ़ा के गोण्ड राजवंश के महाराज संग्राम सिंह के पुत्र दलपत शाह से हुआ। दलपत शाह और दुर्गावती दोनों ही अस्त्र-शस्त्र शिक्षा में पारंगत थे, साथ ही दोनों धार्मिक और जनहित के कार्यों में भी रुचि लेते थे। रानी को एक पुत्र पैदा हुआ जिसका नाम वीर नारायण रखा गया। पुत्र अभी छोटा ही था कि दलपत शाह का निधन हो गया। गद्दी पर वीर नारायण को बिठाया गया, लेकिन राजकाज रानी देखती रहीं। मुगल सम्राट अकबर दुर्गावती के सौंदर्य और बहादुरी के चर्चे सुन चुका था और गढ़ा राज्य को अपने अधीन करना चाहता था। इस हेतु उसने रानी को एक सोने का पिंजरा भिजवाया। रानी पिंजरा भेजने का आशय समझ गईं और उन्होंने जवाब में उतने ही वजन का सोने का पिंजरा भिजवाया, जिसे जुलाहे लोग काम में लाते हैं। अकबर पिंजरा देखकर आगबबूला हो गया और उसने अपने सूबेदार आसिफ खां को हमला करने के लिए हुक्म जारी कर दिया। पहले हमले में आसिफ खां ने शिकस्त खाई, लेकिन लगातार दूसरे हमले में रानी बहादुरी के साथ लड़ती हुई वीरगति को प्राप्त हो गईं। चौरागढ़ के किले में उनके किशोर वय के वीर पुत्र वीर नारायण भी लड़ते हुए शहीद हुए। किले के अंदर की सैकड़ों महिलाओं ने जौहर कर लिया। मातृभूमि की रक्षा करने के लिए महारानी दुर्गावती का बलिदान हमारे सामने एक ऐसा आदर्श उदाहरण है, जो हजारों वर्ष तक समस्त भारतवासियों को देश के लिए मर-मिटने की प्रेरणा देता रहेगा।

अंतिम दिन कार्यक्रम की शुरुआत मे बी जे पी प्रदेश सदस्य कार्यकारिणी पिछड़ा वर्ग मोर्चा पुष्पेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष निधि पटेरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलाब सोनी, जनपद सदस्य दयाशंकर लोधी, पार्षद देवी खटीक, पार्षद अरुण नगायच,लोक अभियोजक भारत पांडे, मॉडल  प्राचार्य रामकृष्ण बीजेपी की वरिष्ठ नेता रूप नगायच, गोविंद लोधी पार्षद बद्री चौधरी, प्रहलाद बहरे, संतोष गौतम, रघुवीर तिवारी सदानंद पाठक
प्रदीप पटेल मौजूद रहे, पूरे तीन दिन के महोत्सव मे सफल भूमिका रवि शंकर सिंह ने अदा की।

रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.