सपा के PDA पंचांग कैलेंडर को मनोज तिवारी ने बताया पाकिस्तानी कैलेंडर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाल ही में समाजवादी पीडीए पंचांग-2026 का विमोचन किया। इस पंचांग में विशेष रूप से पीडीए समाज के महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथियों के साथ-साथ राष्ट्रीय और ऐतिहासिक दिवसों की जानकारी दी गई है। हालांकि, बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने इस पंचांग पर तीखा हमला किया और इसे पाकिस्तानी कैलेंडर तक कह दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचांग से राम मंदिर की तारीख हटाना न केवल भगवान राम का विरोध है, बल्कि भारतीय संस्कृति का अपमान भी है।
 
पंचांग को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अजय चौरसिया ने छपवाया है। अजय चौरसिया का कहना है कि यह केवल तिथियों की जानकारी देने वाला पंचांग नहीं है, बल्कि समाज को अपने नायकों और उनके विचारों से प्रेरणा लेने का अवसर भी प्रदान करता है। इसमें पर्व-त्योहार, व्रत और सामाजिक-राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तिथियों का समावेश किया गया है, जिससे यह संपूर्ण और उपयोगी बनता है।
 
सपा पीडीए को एकजुट करने में जुटी हुई है और अखिलेश यादव आगामी चुनाव में पीडीए के नारे के साथ उतरने की तैयारी कर रहे हैं। पिछली लोकसभा चुनावों में भी पीडीए नारे का खास प्रभाव देखा गया था।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.