PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस ने गांधी के विचारों को भी अनसुना किया

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को मध्य प्रदेश (Madhya Padesh) के रीवा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (National Panchayati Raj Day) पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पीएम ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद मध्य प्रदेश के लोगों को 17 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री ने पूरे देश की ग्राम सभाओं और पंचायती राज संस्थाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम ने कहा, "हम सभी जनता के प्रतिनिधी हैं। हम सभी देश और लोकतंत्र के लिए समर्पित हैं। काम के दायरे भले ही अलग-अलग हों, लेकिन लक्ष्य एक ही है। जन सेवा से राष्ट्रसेवा। मुझे खुशी है कि गांव-गरीब का जीवन आसान बनाने के लिए जो भी योजनाएं केंद्र सरकार ने बनाई है उन्हें हमारी पंचायतें ने पूरी निष्ठा ने जमीन पर उतार रही हैं।"

पीएम ने कहा, "2014 से पहले पंचायतों को 70 हजार करोड़ रुपए मिलते थे। हमारी सरकार ने इसे बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक कर दिया है। पहले की सरकारों ने पंचायतों से भेदभाव किया। पहले की सरकार ने ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ने की योजना चलाई थी। तब सिर्फ 70 पंचायतों को इससे जोड़ा गया था। हमारी सरकार ने 2 लाख से अधिक पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा।"

पीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पूज्य बापू कहते थे भारत की आत्मा गांवों में बसती है, लेकिन कांग्रेस ने गांधी के विचारों को भी अनसुना किया। आजादी के बाद की सरकारों ने भारत की पंचायती राज व्यवस्था को ध्वस्त किया। जो व्यवस्था सैकड़ों वर्ष, हजारों वर्ष पहले से थी, उसी पंचायती राज व्यवस्था पर आजादी के बाद भरोसा ही नहीं किया गया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.