जायसवाल समाज प्रतापगढ़ बनाए गए समाज के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल

 प्रतापगढ़ :   जायसवाल समाज प्रतापगढ़ की बैठक महुली के बंधन पैलेस पर हुई इसमें सर्वसम्मति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष का गठन हुआ जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पट्टी नगर निवासी अजय कुमार जायसवाल को चुना गया। नवचयनित जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल ने कहा कि जायसवाल समाज प्रतापगढ़ का उत्थान मेरा उद्देश है। समाज में आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारा बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा। जायसवाल समाज के लिए किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।  इस दौरान बैठक में जिला अध्यक्ष  श्यामजी जायसवाल, जिला महामंत्री विजय जायसवाल, जिला मंत्री रवीन्द्र जायसवाल, उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल, कोषाध्यक्ष दीपचंद्र जायसवाल (मोनू) वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय जायसवाल (पट्टी) संगठन मंत्री, विष्णु जायसवाल, मुकेश जायसवाल, सुनील जायसवाल, प्रमोद जायसवाल,अभय जायसवाल,अमन जायसवाल, रवि जायसवाल (रणवीरन) आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : रोहित जायसवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.