लालापुर क्षेत्र में आस्था का महाप्रवाह पचवर से लालापुर तक निकली सर्वधर्म-सनातन चेतना की विराट हिंदू यात्रा

प्रयागराज : यमुनापार के बारा तहसील अंतर्गत लालापुर थाना क्षेत्र में रविवार को वह दृश्य देखा गया जिसे स्थानीय लोग वर्षों तक याद रखेंगे। पचवर स्थित भैरव बाबा के स्थान से लालापुर भटपुरा स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर तक निकली विराट हिंदू यात्रा ने पूरे बारा तहसील क्षेत्र में धार्मिक उत्साह, सुरक्षा की तैयारी और सामाजिक एकजुटता की मिसाल पेश की। भीड़ इतनी विशाल थी कि अमिलिया तरहार होते हुए यात्रा के मार्ग पर कई किलोमीटर तक लोग ही लोग दिखाई दे रहे थे। वातावरण में लगातार गूंजते “जय श्रीराम” और “हर-हर महादेव” के नारों ने पूरे क्षेत्र की हवा को भक्तिमय बना दिया। इस यात्रा को केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनजागरण अभियान के रूप में भी देखा जा रहा है। जातिगत भेदभाव मिटाने, सनातन एकता को मजबूत करने और समाज को नई दिशा देने का दावा युवाओं ने किया, जिनकी भारी संख्या आयोजन में दिखी।—सुरक्षा व्यवस्था चौकस — एसीपी बारा रेंज कुंजलता एवं लालापुर थानाध्यक्ष स्वयं मोर्चे पर अपनी पुलिस टीम के साथ इतने बड़े जनसैलाब के ऊपर सुरक्षा रूपी सतर्कता को बनायें रखनें में सफल रहे। एसीपी बारा कुंजलता और लालापुर थाना प्रभारी अनुभव सिंह पुलिस फोर्स के साथ यात्रा मार्ग पर लगातार मौजूद रहे। पुलिस ने मार्ग पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई जगह चेक डिप्लॉयमेंट किया। फोर्स की चौकसी के कारण यात्रा बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।—यात्रा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले प्रमुख नाम—इस विशाल आयोजन को सफल और अनुशासित बनाने में कई प्रमुख लोगों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई, जिनमें—नारायणाचार्य महाराज, रामदास जी महाराज, पंडित विनोद पाण्डेय, अंकुश पाण्डेय अंश, राहुल सिंह परिहार, घनश्याम पाण्डेय, आचार्य नितिन पाण्डेय, विकास शुक्ला, शिवम पाण्डेय, मैना द्विवेदी, रतन शुक्ला, मोहित परिहार, अमित तिवारी और श्याम शुक्ला आदि शामिल रहे। सभी ने यात्रा को अनुशासित, सुरक्षित और विशाल स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।— हजारों की भीड़,जगह-जगह स्वागत—यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। पचवर, अमिलिया, तरहार, लालापुर, भटपुरा समेत दर्जनों गांवों से लोग भारी संख्या में जुड़े। मार्ग में कई स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा, जलपान और सेवा शिविर लगाकर यात्रियों का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और भजन-कीर्तन ने यात्रा को और भी भव्य बना दिया।— मनकामेश्वर धाम पर समापन— लालापुर भटपुरा स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में सामूहिक प्रार्थना और संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यात्रा ने बारा और उसके आसपास के क्षेत्रों में सनातन चेतना, सामाजिक शक्ति और धार्मिक एकता का संदेश गूंजा दिया।

रिपोर्टर : जाबिर अली

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.