माघ मेला ऋषिराज की अध्यक्षता में मेला प्राधिकरण कार्यालय स्थित आई ट्रिपल सी सभागार में बैठक संपन्न

प्रयागराज : सभी विभागों द्वारा कराए गए कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए प्रभारी अधिकारी माघ मेला ने अभी भी जो कार्य शेष हैं उन्हें अतिशीघ्र पूर्ण कराते हुए उनका सत्यापन थर्ड पार्टी एजेंसी से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास प्राधिकरण द्वारा आईईआरटी से तेलियरगंज वाया सदियाबाद रोड पर एक स्थान पर मानक के अनुरूप यूटिलिटी शिफ्टिंग एवं चौड़ीकरण का कार्य न कराए जाने पर सचिव, विकास प्राधिकरण को संबंधित अभियंता से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। काली सड़क, नाग वासुकी सड़क अथवा मेला क्षेत्र के आसपास की अन्य सड़कों पर जहां जहां भी मरम्मत का कार्य शेष है उसे शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कैंट बोर्ड से आए अधिकारियों से भी उनके टेंडर के अंतर्गत जहां भी डिफेक्ट लाएबिलिटी क्लॉज का प्रयोग कर मरम्मत/सुदृढ़ीकरण अथवा क्वालिटी कंप्लायंस का कार्य कराना शेष है/आवश्यकता है उसे भी शीघ्र कराने को कहा। इसके अतिरिक्त जिन विभागीय अधिकारियों ने कार्य पूरा होने का आश्वासन दिया उनका सत्यापन थर्ड पार्टी एजेंसी से अनिवार्य रूप से कराने को कहा गया है।

माघ मेले की बैठक प्रगति समीक्षा

कुंभ की बैठक के उपरांत प्रभारी अधिकारी ने माघ मेले की तैयारियों के संबंध में हुई प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मेला क्षेत्र में पानी की स्थिति की जानकारी लेते हुए उपलब्ध भूमि पर लेवलिंग एवं अन्य कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में पर्यटन विभाग को सांस्कृतिक विभाग के साथ मिलकर माघ मेले के इतिहास से संबंधित प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन तथा पर्यटन को बढ़ाने की दृष्टि से और कार्यों की सूची बनाते हुए अग्रेतर कार्रवाई हेतु शासन में पत्र भेजने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में डीईओ कैंट, मोहम्मद समीर, अपर मेलाधिकारी, दयानंद प्रसाद, जॉइंट डायरेक्टर चिकित्सा एवं परिवार कल्याण,  आशू पाण्डेय, सचिव, विकास प्राधिकरण अजीत सिंह उप मेलाधिकारी, विवेक शुक्ला समेत सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : जाबिर अली

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.