बेकरी व्यवसायी ने ट्रैन के आगे कूद कर सुसाइड करने के मामले मे आया नया मोड़

प्रयागराज : बेकरी व्यवसायी ने ट्रैन के आगे कूद कर सुसाइड करने के मामले मे आया नया मोड़, पत्नी बोली- जेठ ने हमारे निजी पलों का बनाया अश्लील वीडियो, वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी, जेठ जेठानी गिरफ्तार 

प्रयागराज के खुल्दाबाद क्षेत्र में बीते लगभग 10 दिन पहले एक बेकरी व्यवसायी की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके पति ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।

पत्नी के अनुसार, उनके जेठ ने उनका अश्लील वीडियो बना लिया था और उसी के जरिए वह अपनी पत्नी व भाई के साथ मिलकर लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर, आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेजा ।

थाना करैली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि वह शम्स नगर, करैली की निवासी है। उसके पति बेकरी का पैतृक व्यवसाय करते थे। ससुर को उन पर पूरा भरोसा था, इसलिए उन्होंने व्यवसाय की पूरी जिम्मेदारी उनके पति को सौंप दी थी।

इसी बात को लेकर पति के भाई नफीस अंसारी, अनीस अंसारी और नफीस की पत्नी हुमा उनसे रंजिश रखने लगे थे।

महिला ने आरोप लगाया कि रंजिश के चलते आरोपियों ने साजिश रची और स्पाई कैमरा लगाकर पति-पत्नी का अश्लील वीडियो बना लिया। उनके निजी पलों के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो तैयार किए गए।

इन वीडियो के जरिए आरोपी उनके पति को ब्लैकमेल करने लगे और पैसे की मांग करने लगे। साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और आत्महत्या के लिए उकसाया गया।

महिला के अनुसार, 2 मार्च को आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पैसों की मांग की थी। जिससे परेशान होकर उनके पति ने 3 मार्च को घर से निकले। दोपहर करीब 2:50 बजे सूचना मिली कि उन्होंने चौफटका के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

प्रार्थिनी का कहना है कि आरोपियों की लगातार प्रताड़ना, ब्लैकमेलिंग और साजिश के चलते उनके पति ने मजबूर होकर आत्महत्या की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उनकी संपत्ति हड़पना चाहते थे।

खुल्दाबाद थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया- आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। तीसरे आरोपी की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

रिपोर्टर : जाबिर अली 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.