प्रयागराज : कोरांव के मनोज केसरवानी मुंबई में उत्तर भारतीय मोर्चा के बने कोषाध्यक्ष , कोराव से निकले युवा का मुंबई में खुद का चल रहा है कारोबार

कोरांव प्रयागराज कोराव से दशक पूर्व मुंबई निकला युवा खुद के कारोबार से तरक्की की ओर बढ़ रहा है। मुंबई में खुद के कारोबार के साथ-साथ राजनीति में भी रुचि रखने वाले मनोज केसरवानी को इनके  कार्य व लगन शीलता के बदौलत भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई का सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मुंबई प्रांत दशक भर पूर्व गये कोरांव के युवा समाजसेवी को भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा का कोषाध्यक्ष जाने पर कोरांव के स्थानीय शुभचिंतकों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है। कोराव में अभाव से दशक भर पूर्व मुंबई पहुंचा युवा आज लक्ष्मी का स्नेह पात्र बन चुका है। इसके पूर्व भी यह मुंबई प्रांत में भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। मनोज केसरवानी बहुत ही सरल व सहज तथा बहुमुखी प्रतिभा व व्यक्तित्व के धनी ब्यक्ति है। मुंबई में भी रहकर कोरांव के लोगों की सेवा के लिए सदैव प्रयत्नशील रहते हैं। असहाय जरूरतमंदों पीड़ितों से स्टोर की मदद के लिए भी सदैव तत्पर रहते हैं और समाज सेवा के जरिए ही मुंबई प्रांत में  राजनीतिक पकड़ के साथ-साथ खुद के कारोबार को संभालने में कामयाब हैं। कोराव से बधाई देने वाले लोगों में मनोज सोनी, मनीष वर्मा, आकाश केसरी, समेत दर्जन भर लोग शामिल रहे।


रिपोर्टर : अनिल कुमार मौर्य

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.