समाजवादी पार्टी महानगर मज़दूर सभा की तीस सदस्यों सहित तीनो विधान सभा अध्यक्षों की हुई घोषणा

सुशील कुमार,निज़ाम अहमद,श्रीकान्त पाण्डेय, आलोक नाथ प्रजापति,करन सिंह व राम बाबू पाल बने मज़दूर सभा के उपाध्यक्ष राम सेन महानगर महासचिव तो राम बाबू प्रजापति बने कोषाध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय शहर दक्षिणी, शिवम प्रजापति शहर उत्तरी तो ऋषि कुमार बने शहर पश्चिमी विधान सभा अध्यक्षसमाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय चौक मे महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन की उपस्थिति व महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन मे हुए भव्य कार्यक्रम में महानगर मज़दूर सभा के अध्यक्ष एस पी यादव ने ३३ सदस्यों की भारी भरकम कमेटी की घोषणा की।सुशील कुमार (कोतवाल),निज़ाम अहमद,श्रीकान्त पाण्डेय, आलोक नाथ प्रजापति,करन सिंह तथा राम बाबू पाल को महानगर उपाध्यक्ष तो राम सेन को नगर महासचिव व राम बाबू प्रजापति को कोषाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी गई।

रिपोर्टर : मोहद कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.