नेत्र शिविर में 130 मरीजों का किया गया नेत्र परीक्षण,56 मरीजों में मोतिया बिंद के पाए गए लक्षण

बछरावां रायबरेली : इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय कैसरबाग लखनऊ के द्वारा आयोजित नि:शुल्क मोतियाबिंद नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन थुलेंडी गांव में डॉक्टर एम.के. कुरैशी के चिकित्सालय पर आयोजित किया गया। शिविर में 130 मरीजों का नेत्र परीक्षण चिकित्सकों द्वारा किया गया। नेत्र परीक्षण  के दौरान 56 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए और उनको लेंस प्रत्यारोपण की सलाह दी गई ।चिन्हित किए गए 56 मरीजों को मोतियाबिंद के लेंस प्रत्यारोपण के लिए इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय कैसरबाग लखनऊ में 20 फरवरी 2025 को ले जाया जाएगा जिससे सुचारू रूप से लैंस प्रत्यारोपण की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके ।इस मौके पर  डॉ. दीप पाठक, डॉ कसीम कुरैशी, सलीम अलिक,शिखा दीक्षित,पूजा मौर्य, अंजलि,जमील,ब्रिजेंद्र प्रताप, तंजीम कुरैशी,देवानंद, सहित क्षेत्र से आए हुए भारी संख्या में लोग मौजूद रहे


रिपोर्टर : देवराज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.