राहुल गाँधी ने किया मुख्यमंत्री हिमंत पर करारा प्रहार ,हिमंत को बताया सबसे भ्रष्ट सीएम

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं, साथ ही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की भी शुरुआत हो चुकी है . वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट व्यक्ति कह डाला है। दरअसल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इन दिनों एक दूसरे को आमने-सामने से टक्कर दें रहें हैं और एक-दूसरे पर जमकर वार भी कर रहें हैं। साथ ही आरोप और प्रत्यारोप करने से भी नहीं चूक रहें हैं। वहीं सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर वार करते हुए राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान का सबसे भ्रष्ट सीएम कौन है? पूरा देश और असम जानता है कि मुख्यमंत्री हिमंत और उनका पूरा परिवार सबसे अधिक भ्रष्ट है। राहुल ने आगे कहा कि कभी वे यात्रा में हमारी परिमशन रद्द कर देते हैं, तो कभी हमारे कार्यकर्ताओं और हमें चाहने वाले, और हमारे लोगों को आने ही नहीं देते हैं...कभी हमारे झंडे को जलाकर राख करके हमारे हौसले को तोड़ने का प्रयास करते है .लेकिन इनको शायद ये नहीं पता कि ये राहुल गाँधी की यात्रा नहीं है बल्कि असम की जनता की आवाज की यात्रा है .साथ ही राहुल गाँधी ने कहा कि वे जो करना चाहते हैं कर ले हम उनसे डरते नहीं हैं और ना ही असम की जनता मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से डरती है . साथ ही राहुल ने कहा कि असम की सरकार सिर्फ एक परिवार के लिए चलाई जा रही है .साथ ही देश की सरकार कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों के लिए ही काम कर रही है .इसी के खिलाफ हमने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकाली है।

 

राहुल ने बीजेपी को हराने का किया वादा

राहुल गाँधी ने अपनी यात्रा के दौरान टी गार्डन के मजदूरों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि आपके मुद्दे सुनना और उनके लिए लड़ाई लड़ना ही 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का मुख्य मक्सद है। आप सभी लोगों ने हमारी सहयता की है, हमारी हर बात बड़े ही प्यार से सुनी है, इसके लिए मैं आप सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही राहुल ने कहा एक बात सुन लीजिए कि चुनाव में भाजपा को कांग्रेस भारी बहुमत से हराने जा रही है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.