अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का सफल आयोजन
रायपुर : अज़ीम एडुकॉर्प कंप्यूटर इंस्टीट्यूट एवं अज़ीम एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग, सांस्कृतिक एवं प्रतिभा विकास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं गणमान्य अतिथियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने हेतु रंगोली प्रतियोगिता, कुकिंग प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता, टाइपिंग प्रतियोगिता एवं डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
- कुकिंग प्रतियोगिता – दिव्या परगनिहा (प्रथम स्थान)
- रंगोली प्रतियोगिता – दीपिका ठाकुर (प्रथम स्थान)
- ड्राइंग प्रतियोगिता – रुचि देवांगन एवं कनक पटेल (प्रथम स्थान)
- मेहंदी प्रतियोगिता – अंकिता भोई (प्रथम स्थान)
- डांस प्रतियोगिता – वैशाली साहू (प्रथम स्थान)
कार्यक्रम के दौरान संस्थान द्वारा संचालित निःशुल्क बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संगम ट्रेडिंग एवं मानव सेवा समिति से श्री वसंत पटेल, बीट बाईट इन्फोटेक की डायरेक्टर श्रीमती प्रिया गुप्ता, समाजसेवी श्री पीयूष जैन, जैनम अकादमी से श्रीमती दीपक्षा जैन तथा अधिवक्ता सुश्री आकांक्षा जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अज़ीम एडुकॉर्प कंप्यूटर इंस्टीट्यूट एवं अज़ीम एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी की ओर से सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। श्री वसंत पटेल ने बच्चों से सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती दीपक्षा जैन ने विद्यार्थियों को शिक्षा एवं संस्कारों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। श्रीमती प्रिया गुप्ता ने बच्चों के साथ रोचक गेम्स आयोजित कर कार्यक्रम को और अधिक आनंदमय बनाया। वहीं श्री पीयूष जैन एवं सुश्री आकांक्षा जैन ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने एवं समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अज़ीम टीम के सदस्य कविता सोनी, शुभम साहू, दीलेश देवांगन, दीपिका ठाकुर एवं निम्मी पटले का विशेष योगदान एवं सहयोग रहा।
कार्यक्रम की आयोजक एवं संस्थापक/निदेशक (Founder & Director) सुश्री शगुफ्ता अफरोज ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक सहभागिता की भावना का विकास करते हैं।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ देकर किया गया।
जारीकर्ता : सुश्री शगुफ्ता अफरोज, Founder & Director, अज़ीम एडुकॉर्प कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, अज़ीम एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी, चंगोराभाठा, रायपुर (छत्तीसगढ़
रिपोर्टर : महर इकबाल
No Previous Comments found.