स्लगलवकुश जयंती पर कुुशवाहा समाज ने निकाली शोभा यात्रा

रायसेन : लवकुश जयंती के अवसर पर गुरुवार को कुशवाहा समाज  के द्वारा कुशवाहा धर्मशला से  विशल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या मे समाजजन व गणमान्य नागरिक शामिल हुए। अनेको स्थानो पर शोभायात्रा का  नागरिको के द्वारा स्वागत किया गया ।

दोपहर के समय कुशवाहा धर्मशाला से कुशवाहा समाज के संभागीय अध्यक्ष बाबू बजरंग कुशवाहा, कुशवाहा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयंती कुशवाहा, पार्षद प्रदीप कुशवाहा,  कुशवाहा समाज के तहसील अध्यक्ष राजेष कुशवाहा,कार्यक्रम अध्यक्ष रामकिषोर कुशवाहा  आदि की विषेष उपस्थिति में प्रारंभ हुई शोभा यात्रा में अष्व से संचालित हो रहे एक रथ पर भगवान लवकुश की ।

आकर्षक झांकी सजाई गई। समाज के दो बालको को भगवान लवकुष प्रतिबिंबित करते हुए रथ पर सवार किया गया । नगर परिषद कार्यालय के सामने बनाए गए मंच से नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक सहित पार्षदो ने रथ पर सजाई गई भगवान लवकुश की झांकी की पूजा अर्चना की। इसके अतिरिक्त गांधी चौक पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम देव,पटेल विधानसभा प्रभारी नीलेश साहू,ब्लॉक संयोजक सुनील रघुवंशी, ब्लॉक उपाध्यक्ष नीलेश रघुवंशी, जनपद पंचायत सदस्य भूपेंद्र मीणा, शिवराज सिंह राजपूत, केवी गौर, साहब श्रीराम सेन, इब्राहिम मंसूरी, महेश ढोल वाले आदि कार्यकर्ताओं के द्वारा शोभायात्राका फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

कुशवाहा समाज के द्वारा उत्साह के साथ निकाली गई भगवान लवकुश की शोभा यात्रा में ढोल नगाड़े डीजे की धुन पर  सामाजिक बंधु नाचते गाते  चल रहे थे। शामिल बालिकाए व महिलाए मंगल भजनो का गायन कर जयकारा भी लगा रही थी। कुशवाहा धर्मशला से प्रारंभ हुई शोभायात्रा बजरंग चौराहा, गांधी चौक, पुराना बस स्टेण्ड, शीवाजी नगर, थाना तिराहा आदि मुख्य मार्गो से गुजर कर रॉयल गार्डन पहुंच कर समाप्त हो गई। यहा पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

रिपोर्टर : राजेश साहू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.