एबीपीपी के स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम

अकलेरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 73वां स्थापना दिवस शुक्रवार को राष्ट्रीय छात्र दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर अभाविप के जिला प्रमुख आदित्य नागर ने कहा की संगठन का स्थापना दिवस राष्ट्रीय छात्र दिवस के रुप में मनाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र पुनर्निर्माण के क्षेत्र अभाविप छात्रों के बीच कार्य कर रही है ! अभी कोरोना काल में परिषद कार्यकर्त सेवा भाव से लगा हुआ है! संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि यह संगठन अनूठा है।जहां छात्र-छात्राएं और शिक्षक एक साथ काम करते हैं।अभाविप कार्यकर्ता समाज और राष्ट्र के लिए वर्ष भर सक्रिय रूप से हर क्षेत्र में कार्य करते रहे हैं। छात्रों के विकास के लिए रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यकर्ताओ ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए वृक्ष लगाना जरुरी है। लोग पर्व-त्योहार व निजी समारोह के अवसर पर वृक्षारोपण करें और उस पल को यादगार बनाएं। नगर के महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मौके पर समाजसेवी महेंद्र नागर, नगर मंत्री मनीष प्रजापति, मयंक यादव, भूपेंद्र शर्मा , कौशल बैरागी , नेमीचंद प्रजापति सहित दर्जनों छात्र कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर : भगवान सिंह राजावत             

 

 

 

 

 

 

 

 


                                                                                                                                                                                   

 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.