‘रामायण’ से फिल्मों में डेब्यू करेंगी रणबीर कपूर की बेटी राहा, पापा के साथ किया कैमियो

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आ सकती हैं। खास बात यह है कि राहा किसी छोटी फिल्म से नहीं, बल्कि अपने पापा रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। रणबीर ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि राहा ने फिल्म में एक छोटा सा कैमियो किया है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

रणबीर ने दिया फैंस को सरप्राइज

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। अब इस फिल्म से जुड़ी एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रणबीर की बेटी राहा भी इस भव्य फिल्म का हिस्सा बनी हैं।

पापा को राम के किरदार में देखती थीं राहा

रणबीर कपूर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान राहा अक्सर सेट पर आया करती थीं। उस समय वह काफी छोटी थीं, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें रामायण की कहानियों में दिलचस्पी होने लगी। राहा अपने पापा को भगवान राम के किरदार में शूटिंग करते हुए देखती थीं। रणबीर के मुताबिक, वाल्मीकि की पौराणिक कहानी का राहा पर भी गहरा असर पड़ा।

साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ किया कैमियो

रणबीर ने इंटरव्यू में बताया कि राहा ने फिल्म में उनके साथ एक छोटा सा कैमियो शूट किया है। इस दौरान राहा ने साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ भी एक शॉट में हिस्सा लिया। ऐसे में दर्शकों को फिल्म में रणबीर के साथ उनकी नन्ही बेटी की झलक भी देखने को मिल सकती है।

राहा को बताया जिंदगी की रोशनी

इंटरव्यू के दौरान जब रणबीर से पूछा गया कि उनकी जिंदगी में रोशनी कौन लेकर आता है, तो उन्होंने बिना देर किए बेटी राहा का नाम लिया। एक्टर ने बताया कि 6 नवंबर को राहा अपना चौथा जन्मदिन मनाने वाली हैं। खास बात यह है कि फिल्म ‘रामायण’ का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज होने वाला है। यानी फिल्म की रिलीज और राहा के जन्मदिन के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर है।

4000 करोड़ रुपये में बन रही है ‘रामायण’

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के दोनों हिस्सों का कुल बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। पहले पार्ट में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे और सनी देओल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देने की तैयारी में है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.