दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम हेतु विशेष अभियान
रामपुर : जिलाधिकारी श्री जोगिंदर सिंह के निर्देश पर आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के दृष्टिगत आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु को सहायक आयुक्त (खाद्य) ।।/ अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
विशेष छापामार अभियान में मिलक नोखरीद स्वार स्थित वसीम आयल मिल से सरसों के तेल का 01 नमूना लिया गया और 150 किलोग्राम सरसों का तेल खुला बेचने पर एवं गुणवत्ता संदेह के आधार पर (अनुमानित कीमत 28500/-) सीज किया गया। मिलकखानम स्थित शर्मा स्वीट के वरूण शर्मा से गुलाब जामुन व बर्फी का 01-01 नमूना लिया गया। मौके पर पायी गयी अस्वास्थ्यकर एवं अस्वच्छकर परिस्थितियों के जाये जाने पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम की धारा 32 के अन्तर्गत सुधार सूचना निर्गत की गयी।
बिजारखाता, रामपुर स्थित एम०टी० ट्रेडर्स से एक लीटर की दस बोतले खाद्य तेल एक्सपायर्ड (मई 2025) विक्रय हेतु रखे तेल को सीज करके संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता तालिब पुत्र नवी हुसैन, निवासी-बिजारखाता, तहसील स्वार के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में वाद दायर करने की प्रकिया प्रारम्भ की गयी।
इस प्रकार विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 03 विधिक नमूनें संग्रहीत करके जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गये। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त मिलावट की प्रकृति के अनुरूप सुसंगत धाराओं में वाद योजित किये जायेगे।
सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण रामचन्द्र यादव, गनोज कुमार, शहाबुद्दीन दोस्त उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राजू सिंह राजपूत

No Previous Comments found.