अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया स्थलीय निरीक्षण

रामपुर : जिलाधिकारी श्री जोगिन्दर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विद्या सागर मिश्र द्वारा जनपद में स्वच्छ, सुगठित एवं अवरोध-मुक्त यातायात व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान” के अंतर्गत आज तहसील टांडा क्षेत्र में संपन्न हुई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का पुनः अतिक्रमण न होने पाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि हटाए गए स्थलों पर सौंदर्यीकरण एवं यातायात सुगमीकरण के दृष्टिगत तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी श्री जोगिन्दर सिंह ने कहा कि यह अभियान जनपद में स्वच्छता, सुव्यवस्था एवं जनसुविधा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक एवं सतत प्रयास है। यह अभियान नागरिकों को सुगम यातायात एवं व्यवस्थित शहरी वातावरण प्रदान करने की प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

रिपोर्टर : राजू सिंह राजपूत 
               

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.