कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस एवं वीवीपैट वेयरहाउस भण्डारण कक्ष का निरीक्षण किया

रामपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्री विद्या सागर मिश्र ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस एवं वीवीपैट वेयरहाउस भण्डारण कक्ष का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भण्डारण, सीलिंग व्यवस्था, रख-रखाव तथा सुरक्षा प्रबंधों का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। 
निरीक्षण के समय संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : राजू सिंह राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.