रामपुर मनिहारान में नौसरान ट्रेडर्स की नई पहल, राज्य मंत्री जसवंत सिंह ने किया सोलर शोरूम का उद्घाटन
रामपुर : नगर में स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नौसरान ट्रेडर्स के सोलर शोरूम का भव्य उद्घाटन प्रदेश के राज्य मंत्री जसवंत सिंह ने फीता काटकर किया। शोरूम का संचालन विकास सैनी द्वारा किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत राणा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राज्य मंत्री जसवंत सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में सौर ऊर्जा की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। सौर ऊर्जा न केवल बिजली की बचत का प्रभावी माध्यम है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक सौर ऊर्जा उपकरण अपनाने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं।
शोरूम संचालक विकास सैनी ने बताया कि नौसरान ट्रेडर्स पर सोलर पैनल, सोलर इन्वर्टर, सोलर लाइट एवं सौर ऊर्जा से संबंधित आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे क्षेत्रवासियों को किफायती, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा विकल्प मिल सकेंगे।
उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने राज्य मंत्री का स्वागत एवं सम्मान किया तथा शोरूम संचालकों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में करसन चंद सैनी, राकेश सैनी (जिला महामंत्री), अनिरुद्ध सैनी, राहुल, दीपक, प्रमोद कौशिक, सागर, विक्रम कदम, सौरव, निक्की, मोहर सिंह, प्रमोद, कदम, शिवम, प्रदीप एवं जोगेंद्र चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सौर ऊर्जा के प्रसार, पर्यावरण संरक्षण तथा ऊर्जा आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ हुआ। स्थानीय लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के विकास एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
रिपोर्टर : नरेश कुमार
No Previous Comments found.