गर्भवती महिला पर पति ने किया जानलेवा हमला,रिम्स रेफर

रांची - चान्हो थाना क्षेत्र के बलसोकरा में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक सनकी पति ने अपनी गर्भवती पत्नी पर हथौड़ी से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई।हमले में गंभीर रूप से जख्मी हुई महिला को स्थानीय लोगों की मदद से पहले चान्हो स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां से उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए तुरंत रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है। पीड़िता के शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं। सूचना मिलते ही चान्हो पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति घटना के बाद फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने इस घटना को बेहद शर्मनाक और जघन्य करार देते हुए न्याय की मांग की है। पुलिस ने मामले में गंभीर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

रिपोर्टर - नदीम दानिश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.