आरिफ रज़ा को गुमला जिला युवा कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर किया सम्मानित

रांची - जिला अल्पसंख्यक ग्रामीण उपाध्यक्ष जुल्फेकार अली, दिव्यांग समाजसेवी अफरोज अंसारी और हाफिज आजाद अंसारी ने उनके फार्म हाउस पहुंचकर शॉल और बुके देकर सम्मानित किया और मुबारकबाद दी। अफरोज अंसारी ने कहा कि यह उपलब्धि आपके समर्पण, परिश्रम और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। ईश्वर से कामना है कि आप नई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करें और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ें। जुल्फेकार अली ने कहा कि कहा कि आरिफ रज़ा की मेहनत और अच्छे कार्यों का परिणाम है, युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने का काम करेंगे, हमें उम्मीद है कि आरिफ रज़ा पूरे प्रदेश में अच्छा कार्य करेंगे।

रिपोर्टर - नदीम दानिश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.