रांची से जबलपुर के लिए रवाना हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

रांची : बिरसा मुंडा की 147वीं जयंती के मौके पर संक्षिप्त दौरे पर रांची पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्यप्रदेश के जबलपुर के लिए रवाना हो गयीं। इससे पहले उलिहातू से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने पर राष्ट्रपति को राज्यपाल रमेश बैस की तरफ से प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उन्हें सम्मान के रूप में प्रतीक चिह्न दिया। जबलपुर रवाना होने के पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और अन्य अधिकारियों ने विदायी दी।

रिपोर्ट -चंदन कुमार गुप्ता
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.