भारतीय किसान यूनियन सरकार के जिला अध्यक्ष ने मोहम्मद आजम हुसैन को महानगर अध्यक्ष के पद पर किया नियुक्त।

तल्हेड़ी बुजुर्ग। भारतीय किसान यूनियन सरकार के जिला अध्यक्ष ने मोहम्मद आजम हुसैन को महानगर अध्यक्ष के पद पर किया नियुक्त। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन सरकार के जिला कार्यालय पर आयोजित मीटिंग में जिला अध्यक्ष ने मोहम्मद आजम हुसैन को महानगर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त करते हुए यूनियन का कार्यभार सौंपा। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन सरकार किसानों के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में यूनियन का विस्तार होगा और किसानों के हकों की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष के पद पर नवनियुक्त मोहम्मद आजम हुसैन ने जिला अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर :  मोनू कश्यप

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.