सुंदरपुर में बच्चों को चीता के बारे में किया गया जागरूक

 सहारनपुर : दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर स्थित इंटर कॉलेज टांगो सुंदरपुर में शिवालिक वन प्रभाग मोहड रेंज के द्वारा चीता के सत्यापन व पूर्ण परिचय के बारे में स्कूल में कॉलेज परिचर्चा कर जन जागरूकता बढ़ाए जाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया स्कूल के विद्यार्थियों को चीते के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई चीता घास के परिस्थिति की तंत्र मैं शीर्ष जानकारी शिकारी माना जाता है परिणाम स्वरुप यह घास के परिस्थितिकी तंत्र में जैविक नियंत्रण करता है जिससे खाद्य श्रंखला एवं खाद्य जाल व्यस्त स्थित रहता है।

भारत में चीते की प्रजाति लगभग 70वर्ष पूर्व विलुप्त हो चुकी है वन क्षेत्र अधिकारी मनोज कुमार बलोदी ने बताया है कि अफ्रीका के नामीबिया से भारत में चीते को पूर्ण बसाए जाने  तैयारी पूर्ण कर ली गई है 17 सितंबर 2022 को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय पार्क से इन का शुभारंभ किया जा रहा है विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं को चीते के  व्यापक अस्तर पर लेक्चर  प्रेजेंटेशन एवं फिल्म दिखा कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है छात्र-छात्राओं में चीता के प्रति जाने हेतु अधिक रुचि दिखाई जा रही हैं।

इस मौके पर एसडीओ राकेश कुमार यादव' वन क्षेत्र अधिकारी मनोज कुमार बलोदी 'डिप्टी रेंजर राहुल त्यागी' वन दरोगा रकम सिंह राठौर' महावीर कुमार ' सरवन कुमार' प्रबंधक महेश कुमार राणा' प्रधानाचार्य सुशील सैनी' मा० प्रवीण कुमार' मा० महावीर कांबोज' अनुज शर्मा' सतीश सैनी' अरविंद कुमार' संजय गुप्ता' ब्रह्मदेव'आदि मौजूद रहे ‌।

 

रिपोर्टर : अजय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.