स्व जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती समारोह आयोजित

सहरसा : देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित हुई। जिला अध्यक्ष मुकेश झा की अध्यक्षता मे जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई। जिला अध्यक्ष मुकेश झा, एवं उपस्थित सभी सम्मानित कांग्रेसजन स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने हेतु एकत्र हुए।वक्ताओं ने कहा कि नेहरू जी ने आधुनिक भारत की नींव विज्ञान, शिक्षा, समानता और लोकतंत्र पर रखी। वे कहते थे“राष्ट्र का भविष्य उसके नागरिकों की सोच में बसता है।नेहरू केवल इतिहास नहीं—भारत की प्रगतिशील दिशा हैं।महान नेता समय नहीं, भविष्य गढ़ते हैं—और नेहरू जी की दृष्टि आज भी मार्ग दिखाती है।इस मौके पर जिला अध्यक्ष मुकेश झाकिसान सेल के जिला अध्यक्ष शोभा कांत झा,महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा झा,नगर प्रवक्ता मृत्युंजय सिंह, बैजनाथ झा, मनोज मिश्रा, एला पवन, सलमा खातून, दिवाकांत गिरी,मनीष कुमार, अमन कुमार, सुमन कुमार,सत्यानारायण चौपाल, नितीश कुमार एवं अन्य सम्मानित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।मुकेश झा की अध्यक्षता में, हम यह संकल्प लेते हैं कि नेहरू जी के सपनों वाले आधुनिक, वैज्ञानिक और प्रगतिशील भारत के निर्माण में निरंतर योगदान देंगे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.