भ्रष्टाचार मुक्त शहर के लिए आम आदमी पार्टी ने निकाली पदयात्रा

संतकबीरनगर : आगामी नगर निकाय चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने धर्मसिंहवा और हैंसर बाजार धनघटा नगर पंचायत परिक्षेत्र में भ्रष्टाचार, गंदगी व जीतिवादी प्रथा के खिलाफ़ जोरदार पदयात्रा निकाली।राज्य सभा सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह व पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव के निर्देशन में पूरे उत्तर प्रदेश में नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में फैली गंदगी व भ्रष्टाचार के खिलाफ़ पद यात्रा निकाली जा रही है।

पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य जिले में नगर निगम, नगर पंचायतों में हुए भ्रष्टाचार रूपी विकास की गंदगी को दूर भगाना था। यह पदयात्रा पूर्वांचल प्रांत सचिव अनुशासन समिति अंबिका राय,जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव, व बैजनाथ यादव की अध्यक्षता में निकाली गई।पदयात्रा के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रदेश अनुशासन समिति सचिव अंबिका राय ने कहा कि जनता नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में हुए भ्रष्टाचार से ऊंब चुकी है, जनता को अब एक ईमानदार विकल्प चाहिए इसीलिए आम आदमी पार्टी बेहतर विकल्प के रूप में जनता के बीच आ गई है।

जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा की इस बार जिले में लूट खसोट करने वाले जनप्रतिनिधियों की जरूरत नही है, जनता को विकास करने वाला जनप्रतिनिधि चाहिए। नगर निगमों, नगर पंचायतों व वार्डो में विकास के नाम पर दलाली खाने वालों के लिए अब कोई जगह नही है। निकाय चुनावों में जनता सब कुछ देख कर जाति धर्म से ऊपर उठ कर वोट करेगी।

पंचायत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा की जनता ने जिस तरह से दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में मजबूती से चुनाव लड़ रही है वैसे ही अबकी बार उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में जनता स्वच्छ व सुंदर राजनीति की जनक आम आदमी पार्टी को चुनने जा रही है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव, पंचायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुधीर सिंह, युथ जिलाध्यक्ष विश्वमूर्ति त्रिपाठी, कमर अहमद, जिला उपाध्यक्ष अमरपाल पांडेय, राम उजागिर गौतम, दिवाकर राय, अरविंद गौड़, मो० फिरोज, मो० इश्तियाक अली, बनवारी गौड़, देवराज गौड़, भवानी शंकर यादव, चूल्हाई गौतम, गोरख लाल, कुबेर साहनी, गुलगुल, प्रसाद भगत, राधेश्याम विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहें।

रिपोर्टर : मो नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.