भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने बूथ पदाधिकारियों ,बुथ अध्यक्ष व पन्ना टोली के सदस्यों से भेंट कर संवाद स्थापित कर किया सम्मानित

भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने बूथ पदाधिकारियों ,बुथ अध्यक्ष व पन्ना टोली के सदस्यों से भेंट कर संवाद स्थापित कर किया सम्मानित

जनता मोदी व योगी सरकार पर भरोसा करती है,हर बुथ तक पहुंचकर सरकार की योजनाएं बताने का कार्य किया जा रहा --- वैभव चतुर्वेदी

विधानसभा खलीलाबाद के ग्राम गोरयाभार ,तुर्कवलिया जप्तिया, बड़कापुरवा, यादव पुरवा, खलंगवा में भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने पहुंचकर भाजपा बुथ संख्या 242,243 के सभी पदाधिकारियों,बुथ अध्यक्ष,पन्ना प्रमुख,व पन्ना टोली के सभी सद्स्यों से मुलाकात कर सभी से संवाद स्थापित किया और उन्हे सम्मानित भी किया।इस दौरान भाजपा नेता वैभव ने कहा कि भाजपा आगामी 2022 के चुनाव की रणनीति तैयार कर रहे हैं। निश्चित ही कार्यकर्ता मेहनती हैं और भारतीय जनता पार्टी की योजनाएं चुनाव के लिए पन्न प्रमुख तक की हैं। हम सबको किसी न किसी बूथ पर पन्ने की जिम्मेदारी मिली है। दायित्व भी है कि वोटर लिस्ट के हर पन्ने तक हमारी पकड़ रहे।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय, राज्य नेतृत्व से लेकर हर पदाधिकारी एक पन्ने की जिम्मेदारी ली हैं। उस पर ध्यान देते हुए चुनाव में सौ फीसदी मेहनत कर अधिक से अधिक वोट डलवाने का काम करेगा। हर बूथ तक पहुंचकर सरकार की योजनाएं बताने का काम किया जा रहा है।

जनता मोदी और योगी सरकार पर ही भरोसा करती है।श्नी चतुर्वेदी ने कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मेहनत ने अभी से तय कर दिया है कि 2022 में भाजपा की सरकार बनेगी। केंद्र, प्रदेश सरकार की योजनाओं का जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है। जनता ही फिर 2022 में बीजेपी की सरकार बनाएगी। इस अवसर पर विनोद पांडे जय प्रकाश गोस्वामी रंजीत शर्मा लाल जी शर्मा संतराम चौधरी मोतीलाल शर्मा बुद्धि राम चौधरी किशोर चौधरी हनुमान चौधरी सुरजीत यादव गंगाराम यादव भालचंद यादव साधु यादव फूलचंद यादव किशोर यादव लालमन हरिजन रामलाल हरिजन नैतूल हरिजन चौथी हरिजन महेंद्र दुबे मुकेश उपाध्याय राम नवल उपाध्याय आत्माराम यादव ग्राम प्रधान सोनू मिश्रा सोनू मिश्रा संजय मिश्रा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित

रिपोर्टर: मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.