दिव्यानी समाजिक महिला मंडल ने सामान्य ज्ञान व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन किया

 शाहपुर : ग्राम पंचायत सलैया में कल 13 अक्टूबर 2021 नवरात्रि के अष्टमी दिवस पर दिव्यानी सामाजिक महिला मंडल की तरफ से सामान्य ज्ञान एवम चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गयी जिसमे सभी बच्चों और महिलाओं ने बड़चढ़कर भाग लिया गया। दिव्यानी संगठन की अध्यक्ष पुष्पा मिश्रा ने बताया कि नवरात्रि में हर साल कार्यक्रम होते है इस वर्ष सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता रखने का उद्देश्य पढ़ाई के साथ उनका सामान्य ज्ञान भी उत्तम रहे  बच्चें देश दुनिया की गतिविधियों को जान सके।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम मोहित पिता राजू यादव रहे। द्वितीय श्रद्धा सुखचंद यादव तृतीय राजनंदनी एकराज यादव।
चित्रकारी प्रतियोगिता में प्रथम युवराज भूजल वर्मा द्वतीय कुणाल बरकुड़ एवम तृतीय वैष्णवी अशोक यादव रहे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में स्वम् सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लेकर अन्य महिलाओं को प्रेरित किया है दिव्यानी महिला संगठन सलैया सुमन यादव एवम सुधा यादव को बधाई देते हुए आभार व्यक्त करता है।

संवाददाता: राजकुमार बारसे / विजय हनोते

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.