"25 दिन में कई इलाकों में चोरी की वारदातें, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल"
खुटार : खुटार में चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। बावजूद इसके पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। 25 दिन में चोरों ने मोहनपुर, गुरघिया, बनकटा और नगर में तीन स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। जबकि रामपुर कलां में एक सर्राफा व्यापारी की दुकान में चोरी का प्रयास किया गया था। चोरों ने यहां से नगदी, सोने-चांदी के जेवरात, बेट्रा, इन्वर्टर व अन्य सामान चोरी कर ले गए है। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच तो की और कुछ मामलों में रिपोर्ट दर्ज भी की गई। लेकिन चोरी की घटनाओं का अब तक एक भी खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस से पूछने पर एक ही जवाब दिया जाता है कि मामले में जांच चल रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। उधर, खुटार क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में भी नाराजगी फैली हुई। पुलिस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। साथ ही पुलिस अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
चोरी की घटनाओं पर एक नजर, चल रही जांच
1-दो अप्रैल को नगर के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी किराना व्यापारी प्रमोद कुमार के यहां चोरों ने घर का ताला तोड़कर नगदी-जेवर और किराना सामान चोरी कर ले गए थे।
2- नौ अप्रैल को गांव रामपुर कलां में सर्राफा व्यापारी की दुकान में चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया था। सूचना पर पुलिस ने जांच की थी
3- 21 अप्रैल को मोहनपुर में रहने वाले रमाकांत मिश्रा और गुरघिया निवासी परशुराम के घर में चोरों ने कीमती जेवर-नगदी पर हाथ साफ किया था। करीब 25 लाख रुपये की चोरी हुई थी।
4- दो मई को नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी मुकीम का थाने के समीप कोचर मार्केट में खड़ा ट्रैक्टर से चोरों ने बेट्रा चोरी कर लिया था। इस मामले में पीड़ित ने तहरीर दी थी।
5- चार मई को गांव बनकटा में बने ओवरहेड टैंक (पानी की टंकी) के वहां से चोरों ने बेट्रा चोरी कर लिया था।
6- 11 मई को नगर के मोहल्ला बजरिया के रहने वाले सुरजीत की मेन रोड पुराना बीडीआर ईंट भट्ठे के सामने रुद्रपुर टायर फैक्ट्री से चोर बेट्रा व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे।
7- लोगों के मुताबिक, खुटार से बंडा जाने वाले रोड पर साप्ताहिक लगने वाली नखासा बाजार में नगर व क्षेत्र से खरीदारी करने आ रहे लोगों की जेब से मोबाइल चोरी की वारदातों में भी इजाफा लगातार हो रहा है। इन मामलों में पीड़ितों ने ऑनलाइन शिकायतों के साथ ही पुलिस को भी अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद चोरों को पकड़ने की तो दूर जांच करने की जरूरत नहीं समझी जाती है। इससे आये दिन मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है।
रिपोर्टर : रवि


No Previous Comments found.