रात की बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, विद्युत केंद्र पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

शाजापुर : भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही रात्रिकालीन बिजली कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मध्यप्रदेश के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की तरह ग्राम रानी बड़ौद में भी रात के समय बार-बार बिजली बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आधे-आधे घंटे या एक-एक घंटे तक रात में दो से तीन बार बिजली कटौती होने से लोगों की नींद और दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

इसी समस्या को लेकर सोमवार को ग्राम रानी बड़ौद के ग्रामीण विद्युत वितरण केंद्र अकोदिया पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर रात्रिकालीन बिजली कटौती तत्काल बंद करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।
ग्रामीणों द्वारा कार्यालय सहायक अजय गिरी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान शिशुपाल मेवाड़ (पूर्व जनपद सदस्य), महेश पलातिया (पंच), कृपाल सिंह राजपूत, जितेंद्र मेवाड़, देवेंद्र पटेल, अखिलेश मेवाड़, अंबाराम दबंग, तौफान सिंह मेवाड़, ललित सोनी, अमृतलाल नेताजी, धर्मेंद्र मेवाड़, राकेश मेवाड़, पत्रकार दीपक अग्रवाल, रमेश राजपूत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.