श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
शामली - कस्बा ऊन स्थित डीएवी इंटर कॉलेज ऊन में भगवान श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में रालोद प्रदेश महासचिव विजय कौशिक, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा और भाजपा जिला महामंत्री भूपेंद्र शर्मा को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बत्तीसी के चौधरी कुलदीप शर्मा भैंसवाल ने की, जबकि संचालन मास्टर मानसिंह शास्त्री ने किया।
इस अवसर पर विजय कौशिक ने कहा कि वे समाज की सेवा के लिए 24 घंटे समर्पित हैं और यदि समाज व पार्टी में से किसी एक को चुनना पड़े तो उनकी प्राथमिकता समाज रहेगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज अब जागरूक हो चुका है, जरूरत केवल संगठन की है।
कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा ने ब्राह्मण समाज की पहचान को प्राचीन संस्कृति और कर्मकांड से जोड़ते हुए कहा कि सनातन धर्म वेद-पुराणों पर आधारित है और इसे बचाए रखने के लिए गुरुकुल परंपरा को अपनाना आवश्यक है। भाजपा जिला महामंत्री भूपेंद्र शर्मा ने समाज की प्रगति के लिए राजनीतिक भागीदारी को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति पर संकट आने पर पूरे समाज का कर्तव्य है कि उसका साथ दें और युवा आपसी मतभेद छोड़कर एकजुट रहें। पूर्व प्रधानाचार्य एवं पूर्व चेयरमैन बृजेश वशिष्ठ ने कहा कि विजय कौशिक, अश्वनी शर्मा और भूपेंद्र शर्मा जैसे युवा जनपद की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें समाज का समर्थन मिलना चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने यूजीसी कानून का विरोध करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता से सरकार को झुकना पड़ा है। आयोजकों सुखपाल शर्मा, विनय कौशिक और रवि गंगेश ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पंडित हरिप्रकाश शर्मा, शिवम शर्मा, नरेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा, सरवन शर्मा, शिवकुमार शर्मा सहित अनेक लोगों ने अपने विचार रखे। इस दौरान सुखपाल भार्गव, रवि भार्गव, जगमीर शर्मा, संजय शर्मा, डॉ. सहेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, गौरव शर्मा, परितोष शर्मा, हर्ष शर्मा, विमल शर्मा, सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर - अविनाश शर्मा


No Previous Comments found.