हर्ष फायरिंग मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

शामली :  ग्राम लांक में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग करने के मामले में थाना कोतवाली शामली पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 29 अप्रैल 2026 को ग्राम लांक में एक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई थी। मामले में थाना कोतवाली शामली में मुकदमा संख्या 178/26 धारा 125 बीएनएस तथा 25/27 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी नगर जितेन्द्र सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखपाल उर्फ सुक्का पुत्र कुम्मा उर्फ ओमप्रकाश निवासी ग्राम लांक को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से हर्ष फायरिंग में प्रयुक्त एक अवैध 12 बोर तमंचा तथा एक जिंदा 12 बोर कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध हथियार रखने वालों और कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.