सिद्धार्थ नगर : बानगंगा घाट पर एक साथ 3 शवों को जलता देख रो पड़े लोग

सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ कस्बे में एक साथ 2 महिलाओं सहित 1 व्यक्ति की लाश पहुंचते ही कस्बे में कोहराम मच गया। हजारों की संख्या में जनसैलाब अंतिम दर्शन को उमड़ पड़ा ।यहां तक की स्थानीय पुलिस प्रशासन को वाहनों का डायवर्जन के साथ  मेन मार्ग एनएच-730 पर बैरिकेडिंग लगानी पड़ी। इक्का-दुक्का छोड़कर शोहरतगढ़ बाजार पूरी तरह से बन्द दिखा।

जेवर थाना पुलिस के मुताबिक बताते चले कि 14 दिसम्बर यानी मंगलवार को दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (यूपी-55-एक्स-0111) आगरा से नोएडा जा रही थी इसी बीच ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर रामपुर बांगर पुल के पास नोएडा की तरफ से आ रहे अनियंत्रित डंपर (एचआर-55-डब्लू-2474) ने डिवाइडर तोड़कर शोहरतगढ़ चैयरमैन प्रतिनिधि हियुवा सुभाष गुप्ता के स्कॉर्पियो को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिसमें शोहरतगढ़ चैयरमैन पुत्री रिंकी (22 साल) पुत्री सुभाष गुप्ता अनीता (35 साल) पत्नी दिनेश और ड्राइवर पवन दुबे (35 साल) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि रिंकी गुप्ता के पिता चैयरमैन प्रतिनिधि हियुवा नेता सुभाष गुप्ता (55 साल) और सुमन (24 साल) पुत्री भोलानाथ गुप्ता को जेवर पुलिस की मदद से स्कॉर्पियो से बाहर निकाला गया। आनन फानन में उन्हें निकट के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। 16 दिसम्बर को तीनों लोगों का शव शोहरतगढ़ के लिए लाया गया जो करीब 12.45 के आसपास शोहरतगढ़ पहुंचा । शव पहुँचते ही कस्बा गमगीन हो चुका था। हर आंखे नम थी। कुछ ही देर बाद रिंकी और अनिता का शव दाह संस्कार हेतु बानगंगा घाट पर लाया गया, उसके साथ कुछ ही देर बाद चालक पवन दूबे का भी शव अंतिम संस्कार हेतु घाट पर पंहुचा। जहां दिनेश गुप्ता ने अपनी पत्नी अनिता गुप्ता व भतीजी पिंकी को अग्नि दी तो वही पवन दूबे के पुत्र शुभम दूबे (13) ने अपने पिता को घाट पर अग्नि दी। इस दौरान हियुवा प्रदेश महामंत्री इंजीनियरिंग पीके मल्ल राजेश्वर सिंह राज्यमंत्री अंशुमाली धर द्विवेदी मण्डल सहप्रभारी विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही बाबूलाल बाल्मीकि राज्यमंत्री जिला संयोजक प्रेम नारायन दूबे, ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामनारायण चौबे हियुवा जिला अध्यक्ष रमेश गुप्ता हियुवा जिला अध्यक्ष गोण्डा शारदा कान्त पाण्डेय शोहरतगढ स्टेट राजा योगेंद्र प्रताप सिंह राजकुमार धनुर्धर प्रताप सिंह ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष रामकृष्ण पाण्डेय शोहरतगढ़ विधायक पुत्र पंकज चौधरी (अपना दल) डा0 शाह आलम शिवशक्ति शर्मा हियुवा जिला महामंत्री अजय सिंह जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा शिक्षक नेता रघुराज त्रिपाठी सांसद प्रतिनिधि सूर्यप्रकाश पाण्डेय पचपेड़वा पूर्व चैयरमैन ओमप्रकाश गुप्ता प्राचार्य डॉ अरविन्द सिंह डॉ धर्मेन्द्र सिंह एसबीआई मैनेजर मनोज दूबे भानू सिंह राममिलन त्रिपाठी रविन्द्र वर्मा उमेश सिंह शक्ति सिंह मोहम्मद आसिम उर्फ नैयर एडीओ शकील अहमद सचिव जगजीवन प्रधान अजीज अहमद प्रधान सुदीप उर्फ काका सिंह श्यामसुंदर चौधरी प्रधान श्रवण जायसवाल प्रधान कपूर गुप्ता प्रधान अब्दुल राइस हियुवा संजय कसौधन सपा नेता रामू यादव सतीश मिश्रा वीरेंद्र मोदनवाल सुनील उमर अनिल उमर पूर्व चैयरमैन एसपी अग्रवाल विष्णु बूबना अधिशाषी अधिकारी शिवकुमार लिपिक जगदम्बा तिवारी सभासद अशरफ अंसारी अफसर अंसारी नियाज अहमद संजीव जैसवाल राजेश आर्या    श्री निवास ब्रह्मदेव गुप्ता महेश कसौधन सोनू निगम  छोटू निगम रवि अग्रवाल मनोज गुप्ता अवधेश आर्य सहित समस्त सभासद, नीलू रूंगटा, गोपी रूंगटा, राकेश वर्मा, बेचन प्रधान, नवाब खान, वली खान, प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र यादव, शम्भू नाथ दूबे, डॉ सुशांत जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, सुरेन्द्र पाल, अनिल अग्रहरि, सुनील अग्रहरि, योगेन्द्र जायसवाल, पूर्व  विधायक अनिल सिंह (कांग्रेस पार्टी) , लेखपाल रामकुमार तिवारी, पंडित दिनेश पाण्डेय, पंडित राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, पंडित पुरुषोत्तम परासर, उपजिलाधिकारी शिवमूर्ति सिंह, तहसीलदार धर्मबीर भारती, एसएचओ राजेन्द्र बहादुर सिंह, सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर: सुशील कुमार खेतान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.