सुधीर तीसरी बार चुने गए लेखपाल संघ के अध्यक्ष

सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ नौगढ़ तहसील इकाई के द्विवार्षिक चुनाव में सुधीर श्रीवास्तव लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए जबकि मंत्री पद पर अनूप यादव दूसरी बार चुने गए। अन्य पदों पर चयन निर्विरोध हुआ है। बाद में सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

शुक्रवार को सदर तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ नौगढ़ इकाई का द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सुधीर श्रीवास्तव और राम करन गुप्त आमने-सामने थे। सुधीर श्रीवास्तव के पक्ष में 71 मत मिले जबकि राम करन को सिर्फ 34 मतों पर संतोष करना पड़ा। 37 वोट से सुधीर अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। सुधीर लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बनने में सफल रहे।

तहसील मंत्री पद पर अनूप कुमार यादव सर्वाधिक 63 मत पाकर निर्वाचित हुए। प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी कृष्णानंद चौधरी को 44 वोट प्राप्त हुए। अनूप यादव इससे पहले भी एक बार मंत्री पद पर रह चुके हैं जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमित कमार चौधरी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विमल किशोर यादव, उपमंत्री मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर योगेंद्र चौधरी, संप्रेक्षक पद पर रामसिंह निर्विरोध चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि संवर्ग के हितों के साथ ही लंबित समस्याओं के निस्तारण को लेकर सतत प्रयास करेंगे। अंत में निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी सुनील सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस मौके पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्त, महामंत्री रणधीर यादव, आनंद कुमार गौतम, राजेश कुमार, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष अरुण प्रजापति, जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल, पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।


रिपोर्टर : अभिषेक शुक्ला

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.