मेधावी छात्राओ का सम्मान समारोह सम्पन्न

सिद्धार्थनगर : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के अन्तर्गत महिलाओ/मेधावी छात्राओ का सम्मान समारोह जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के अन्तर्गत महिलाओ/मेधावी छात्राओ का सम्मान समारोह के अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओ को डरने की आवश्यकता नही है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी महिलाओ के प्रति पुरानी सोच है जिसे बदलने की जरूरत है। महिलाओ को हर क्षेत्र में जाने के लिए अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है। भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुविधाएं दी जा रही है।

महिलाएं भी पुरूषो के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर चल रही है। जिलाधिकारी ने उपस्थित शिक्षको से अपील करते हुए कहा कि टीचर-पैरेन्ट मीटिंग कर लोगो को जागरूक करे।जिलाधिकारी द्वारा महिलाओ की समस्याओ को सुना गया तथा उसका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओ,आशा कार्यकत्री,आंगनबाड़ी से अपील करते हुए कहा कि लोगो को जागरूक करे।महिलाएं जनपद को विकास की ऊचाईयेां पर ले जाने का कार्य करेगी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर वी0के0अग्रवाल ने महिलाओ में एनीमिया के खतरे से बचाने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय पर छात्राओ में आयरन की गोली व कृमि नाशक गोली का वितरण कराये जिसको खाने से एनीमिया को रोका जा सकता है।

आशाओं से छूटे हुए लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड बनवाने हेतु अपील की गयी।सम्मान समारोह कार्यक्रम के अवसर पर इन्टर मीडिएट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली शिंवागी मिश्रा,हाईस्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ज्योति यादव, पलक सिंह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अपने अनुभवों को साझा किया गया। आशाकार्यकत्री आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा भी अपने कार्यो/अनुभवों को बताया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा मशरूम उत्पादन, टीएचआर प्लान्ट के माध्यम से महिलाओ द्वारा आत्मनिर्भर होकर अपने आय को बढ़ाने की महिलाओ को जागरूक किया गया। महिला शिक्षको को उपस्थित छात्राओ को जानकारी दी गयी।जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा मेधावी छात्राओ में बैग का वितरण किया गया।

आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों,स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को शाल व प्रशस्ति-पत्र का वितरण किया गया।इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर,जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह,जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य,जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय,डी.सी.एन.आर.एल.एम. योगेन्द्र लाल भारती,समस्त सी.डी.पी.ओ. व अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर : विजय पाल चतुर्वेदी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.