ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय कार्यालय लखनऊ में उमेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार का भव्य स्वागत

सिद्धार्थ नगर : राजधानी लखनऊ स्थित ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय कार्यालय में आज प्रदेश महामंत्री उमेश प्रताप सिंह और पूर्वांचल प्रभारी मनोज कुमार का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी. सिंह, संस्थापक दिनेश दीक्षित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुरेज लारी और विधिक सलाहकार विशाल सिंह (एडवोकेट) सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। दोनों पदाधिकारियों का स्वागत माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी. सिंह ने कहा कि उमेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार संगठन की मजबूती के लिए तन-मन से कार्य कर रहे हैं, उनकी कार्यशैली सराहनीय है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि यदि वे लखनऊ आएं तो कार्यालय अवश्य आएं, अपनी समस्याएं और सुझाव साझा करें ताकि संगठन और अधिक सशक्त बन सके। कार्यक्रम के अंत में दोनों पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की सक्रियता और एकता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

रिपोर्टर : सुशील कुमार खेतान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.