खेत में मिली युवक की सर कटी लाश, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल..

वाराणसी : भदैनी मिरर। गेंहू के खेत में युवक का सर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना चोलपुर थानाक्षेत्र के आयर गांव की है।

गुरुवार की शाम डब्ल्यू यादव घर से निकले थे। मृतक के पिता करिया यादव की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। आसपास के लोगों से भी पुछताछ, और सुराग इकठ्ठे किए जा रहे है। - विनय कुमार सिंह - एसपी ग्रामीण

 मिली जानकारी के अनुसार आयर गांव निवासी डब्लू यादव (25) का शव खेत में मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस और परिजनों को दी। गले को धारधार हथियार से काटा गया है। परिजनों के द्वारा युवक का हत्या कर शव को खेत में फेके जाने का आरोप लगाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। युवक की शादी हो चुकी है। जिसे 3 वर्ष का बच्चा भी है।

रिपोर्टर : मनोज जाय

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.