सागर की स्मृति में हुआ समाजसेवी का सम्मान

आरएन सिंह बिसवां (सीतापुर)। सनातन संस्कृति के सर्वकालिक महाकाव्य रामायण के आदर्शवाद को जन-जन तक पहुंचा कर आध्यात्मिक व्यक्तित्व के धनी रामानंद सागर ने भारतीय समाज को सजाने संवारने के कार्य कर मानव जाति की महान सेवा की है। उक्त उद्गार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने पत्रकार लेखक संघ व स्व. मक्खन लाल नन्ही देवी खेतान मेमोरियल सेवा समिति के सौजन्य से ऑनलाइन व सामाजिक दूरी बनाकर कोतवाली परिसर में बने नवीन मन्दिर पर रामानंद सागर की जयंती पर व्यक्त किये। समाजसेवी अरुण नाथ सिंह ने कहा कि रामानंद सागर विलक्षण प्रतिभा के धनी व दूरदर्शी व्यक्तित्व थे। उन्होंने रामायण व श्री कृष्णा धारावाहिक का निर्माण कर विश्व व भारतीय समाज को नई चेतना दी है।हिन्दू जागरण मंच के पूर्व विभाग संयोजक डॉ. के जी मिश्र ने कहा कि रामायण धारावाहिक की लोकप्रियता में विश्व रिकार्ड कायम है। इन धारावाहिक के माध्यम से रामानंद ने भारत के आध्यात्म को विश्व स्तर पर स्थापित किया है। वरिष्ठ साहित्यकार पद्मकांत शर्मा एडवोकेट ने कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी प्रकाशित आत्मकथा में लिखा है कि उन्होंने रामानंद सागर का प्रसारण इंडोनेशिया में देखा था। जिससे वह बहुत प्रभावित है। उन्होंने कहा कि राम ने परिवार समाज व सभी वर्गों में आदर्श व सामंजस्य स्थापित किया है।सीबीएससी इंटर कॉलेज गोरखपुर के प्रधानाचार्य संजय श्रीवास्तव ने कहा कि रामानंद सागर ने भगवान श्री कृष्ण के बारे में कहा है कि श्री कृष्ण ने कर्म का सर्वोपरि मानने का संदेश दिया है। उन्होंने अधर्म का नाश कर धर्म की रक्षा की इसके लिए अपने सगे संबंधियों को भी नही छोड़ा। श्री कृष्ण विश्व के सबसे बड़े दार्शनिक योगी, योद्धा व कुशल राजनैतिक थे। इस मौके पर समाजसेवी लालता प्रसाद गुप्त का सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। अभार विनोद गर्ग ने व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.