गांजर के गांधी मुख्तार अनीस नही रहे

आरएन सिंह बिसवां (सीतापुर)। लोहियावादी लोकप्रिय नेता मुख्तार अनीस का लम्बी बीमारी के बाद इंतकाल जो गया मुख्तार अनीस राममनोहर लोहिया के पद चिन्हों पर चलने वाला एक ऐसा व्यक्तित्व था। जिसने गांजर ही नही सीतापुर जिले के विकास का सपना देखा और जब तक वह सत्ता में आये विकास को लक्ष्य बनाया चाहे। चहलारी घाट का पुल है जिसके लिए उन्होंने गांजर से लेकर लखनऊ तक पद यात्रा की या फिर गांजर में स्वास्थ्य, परिवहन, सड़क, बाढ़ जैसे मुद्दों को हमेशा विधानसभा, लोकसभा में उठाते रहे और गांजरी क्षेत्र को नई रोशनी देने का काम किया।अनीस कई बार विधायक, सांसद निर्वाचित हुए। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का पद मिला।बिसवां सीएचसी के उच्चीकरण, एक्सरे अनीस की देन हैं। अनीस, मुलायम सिंह, राजनारायण सहित राष्ट्रीय नेताओं के नजदीक रहे। अपने कुशल व्यवहार मृदुभाषी होने के कारण उन्हें मुस्लिम से अधिक हिंदुओं का प्यार मिला। अनीस चाहे मंत्री रहे हो या विधायक ,सांसद हमेशा भ्रष्टाचार से दूर रहे आज उनके निधन से जिले ने एक अच्छा नेता खो दिया है। उनके निधन पर बिसवां प्रेस क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता पत्रकार आर. एन. सिंह,पदमकान्त शर्मा, अरुण नाथ सिंह ,शमीम कौसर ,जाहिद नेता, अजीत मेहरोत्रा तमाम लोगों ने भावभीनी श्रद्धाजंलि दी है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.